बेतालघाट के अर्जुन बोहरा को मिला “युवा किसान पुरस्कार”

खबर शेयर करें

भीमताल।बेतालघाट के ग्राम पंचायत सूखा, तोक चुलिया बिडारी निवासी युवा किसान अर्जुन बोहरा को इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित उन्नत सेब किसान कार्यक्रम के तहत “युवा किसान पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी और उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण के अध्यक्ष श्री बलराज पासी ने प्रदान किया।
अर्जुन के पिता और शिक्षक प्रदीप बोहरा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि परंपरागत खेती को छोड़कर नवाचार आधारित सेब उत्पादन को अपनाना उनकी मेहनत और साहस का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि लगभग 50 साल पहले उनके दादाजी ने भी सेब उत्पादन का प्रयास किया था, लेकिन वर्तमान में बेतालघाट ब्लॉक में यह पहला उल्लेखनीय प्रयास है।
यह पुरस्कार अर्जुन की कृषि में नवाचार और समर्पण की भावना को रेखांकित करता है, जो क्षेत्र के अन्य युवा किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर बाघ का हमला, घायल