उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव की रेस में आनंद बर्धन सबसे आगे! 1992 बैच के IAS को मिल सकता है बड़ा पद

खबर शेयर करें

केंद्र या राज्य? आनंद बर्धन के सामने बड़ा विकल्प, उत्तराखंड में ही रहने की इच्छा

देहरादून। उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव की तलाश तेज हो गई है। 31 फरवरी को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्हें रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार दिया गया था। ऐसे में प्रदेश के नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री स्तर पर नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर मंथन हो रहा है। उम्मीद है कि 31 मार्च से पहले राज्य सरकार द्वारा नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी है आनंद बर्धन

नए मुख्य सचिव के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन को सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहा है। वह 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, लंबे समय से उत्तराखंड में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह ACS की जिम्मेदारी निभा रहे है।वरिष्ठता के आधार पर आनंद बर्धन का नाम मुख्य सचिव पद के लिए सबसे अहम है।

आधिकारिक सूत्रों का भी कहना है कि आनंद बर्धन को ही उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। हालांकि उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की भी संभावना है। लेकिन आनंदवर्धन उत्तराखंड में ही सेवाएं देने के इच्छुक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल, पांच IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी