चमोली जिले में फिर हिमस्खलन की चेतावनी जारी

Footprint News
खबर शेयर करें


गोपेश्वर। चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि चमोली के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  फ्रीहोल्ड बनाम कर्मचारी अधिकार: उत्तराखंड मंडी समिति में टकराव तेज