केदारनाथ में एयर एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बची चिकित्सकों की जान

खबर शेयर करें

केदारनाथ। केदारनाथ धाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब AIIMS ऋषिकेश की एक एयर एम्बुलेंस हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हेलीकॉप्टर दो चिकित्सकों को लेकर केदारनाथ जा रहा था, ताकि एक मरीज को वहां से लाया जा सके। तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा टूट गया, लेकिन पायलट की त्वरित सूझबूझ और कुशलता से सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  मनसा देवी भगदड़: बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया तारों में स्पार्किंग से मची अफरा-तफरी, देखें क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी