केमिकल से बना रही थी जूस, फूड लाइसेंस भी नहीं मिला
हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य से जमकर खेल खेला जा रहा है। ये सब खाद्य सुरक्षा विभाग के नाक के नीचे चल रहा है। प्रशासन और निगम की टीम ने गौजाजाली क्षेत्र में सोमवार रात छापा मारकर जूस बनाने वाली कंपनी पकड़ी है। ये कंपनी केमिकल से जूस बनाती थी। और आर्थिक रूप से कमजोर वाले क्षेत्र में इसे बेचती थी। कंपनी के पास फूड लाइसेंस भी नहीं मिला है।
एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और सहयक नगर आयुक्त गणेष भट्ट ने छापा मारा। छापे के दौरान गौजाजाली में एक कंपनी पकड़ी गई। कंपनी केमिकल से जूस बनाती थी। फैक्ट्री के पास फूड का लाइसेंस नहीं था। केमिकल से जूस बनाया जा रहा था। इसे एक रुपये के पाउच बनाकर बेचा जा रहा था। प्रशासन ने कंपनी को सील कर दिया है।