मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु की यमुनोत्री यात्रा के दौरान अचानक मृत्यु

खबर शेयर करें

देहरादून। यमुनोत्री धाम की पवित्र यात्रा पर आई मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय रामी बाई गुजर की जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई।

सुबह अपने परिजनों के साथ दर्शन के लिए जा रही रामी बाई अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों और पुलिस की तत्परता से उन्हें तुरंत जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हृदयाघात को मौत का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल में स्विमिंग पूल में डूबकर 13 वर्षीय छात्र की मौत